Important questions and answers of CIVICS

राजव्यवस्था के अति महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

प्रश्‍न – किस संविधान संशोधन अधिनियम ने राज्‍य के नीति निर्देशक तत्‍वों को मौलिक अधिकारों की अपेक्षा अधिक प्रभावशाली बनाया? 
उत्‍तर – 42वें संविधान संशोधन अधिनियम (1976) ने

प्रश्‍न – भारत के कौन से राष्‍ट्रपति ‘द्वितीय पसंद'(Second Preference) के मतों की गणना के फलस्‍वरूप अपना निश्चित कोटा प्राप्‍त कर निर्वाचित हुए?
 उत्‍तर – वी. वी. गिरि

प्रश्‍न – संविधान के किस अनुच्‍छेद के अंतर्गत वित्‍तीय आपातकाल की व्‍यवस्‍था है?
 उत्‍तर – अनुच्‍छेद 360

प्रश्‍न – भारतीय संविधान कौन सी नागरिकता प्रदान करता है? 
उत्‍तर – एकल नागरिकता

प्रश्‍न – प्रथम पंचायती राज व्‍यवस्‍था का उद्घाटन पं. जवाहरलाल नेहरू ने 2 अक्‍टूबर, 1959 को किस स्‍थान पर किया था ?
उत्‍तर – नागौर (राजस्‍थान)

प्रश्‍न – लोकसभा का कोरम कुल सदस्‍य संख्‍या का कितना होता है? 
उत्‍तर – 1/10

प्रश्‍न – पंचवर्षीय योजना का अनुमोदन तथा पुनर्निरीक्षण किसके द्वारा किया जाताहै? उत्‍तर – राष्‍ट्रीय विकास परिषद

प्रश्‍न – राज्‍य स्‍तर पर मंत्रियों की नियुक्ति कौन करता है?
 उत्‍तर – राज्‍यपाल

प्रश्‍न – नए राज्‍य के गठन अथवा सीमा परिवर्तन का अधिकार किसे है? 
उत्‍तर – संसद को

प्रश्‍न – भारत में लोकसभा किसके द्वारा भंग की जाती है? 
उत्‍तर – प्रधानमंत्री के परामर्श से राष्‍ट्रपति द्वारा

प्रश्‍न – भारतीय संविधान में संघ की कार्यपालिका शक्ति किसमें निहित है? 
उत्‍तर – राष्‍ट्रपति में

प्रश्‍न – राज्‍य सभा का सर्वप्रथम गठन कब हुआ?
उत्‍तर – 3 अप्रैल, 1952

प्रश्‍न – संसद का कोई सदस्‍य अपने अध्‍यक्ष की पूर्व अनुमति के बिना कितने दिनों तक सदन में अनुपस्थित रहे, तो उसका स्‍थान रिक्‍त घोषित कर दिया जाता है?
उत्‍तर – 60 दिन

प्रश्‍न – लोकसभा अध्‍यक्ष को कौन चुनता है?
उत्‍तर – लोकसभा के सदस्‍य

प्रश्‍न – क्‍या संघ शासित क्षेत्र भी राज्‍य सभा में अपना प्रतिनिधि भेजते हैं? 
उत्‍तर – हाँ, भेजते हैं।

प्रश्‍न – केन्‍द्र सरकार का संवैधानिक प्रधान कौन होता है? 
उत्‍तर – राष्‍ट्रपति

प्रश्‍न – राष्‍ट्रपति पद के चुनाव सम्‍बन्‍धी विवाद को किसे निर्देशित किया जाता है? उत्‍तर – सर्वोच्‍च न्‍यायालय को

प्रश्‍न – देशी नरेशों के प्रिवीपर्सों और विशेषाधिकारों को किस संविधान संशोधन अधिनियम द्वारा समापन किया गया?
उत्‍तर – 26वें संशोधन अधिनियम द्वारा

प्रश्‍न – संविधान सभा का गठन किसकी सिफारिश पर किया गया था? 
उत्‍तर – कैबिनेट मिशन योजना की सिफारिश पर

प्रश्‍न – संविधान का कौनसा अनुच्‍छेद सामाजिक समानता का अधिकार प्रदान करता है?
उत्‍तर – अनुच्‍छेद 15

प्रश्‍न – संवैधानिक संशोधन के लिए विधेयक को संसद के किस सदन में पेश किया जाता है?
 उत्‍तर – किसी भी सदन में

प्रश्‍न – राष्‍ट्रपति पद पर (कार्यकारी राष्‍ट्रपति के अलावा) सबसे कब अवधि के लिए पदारूढ़ रहने वाले व्‍यक्ति कौन है?
 उत्‍तर – डॉ. जाकिर हुसैन

प्रश्‍न – राज्‍यों का भाषायी आधार पर गठन किस वर्ष किया गया था? 
उत्‍तर – 1956 ई. में

प्रश्‍न –
भारतीय संविधान में किस अनुच्‍छेद को संविधान की आत्‍मा के नाम से जाना जाता है? 
उत्‍तर – अनुच्‍छेद 32

प्रश्‍न – बिहार विधान सभा में सदस्‍यों की संख्‍या कितनी है? 
उत्‍तर – 243

प्रश्‍न – लोकसभाके चुनाव क्षेत्रों का परिसीमन किस वर्ष की जनगणना के बाद किया जाएगा? 
उत्‍तर – 2026 ई.

प्रश्‍न – गोवा को किस वर्ष राज्‍य का दर्जा दिया गया?
उत्‍तर – 1987 ई. मे

प्रश्‍न – नगर निगम के सर्वोच्‍च अधिकारी को क्‍या कहते हैं? 
उत्‍तर – महापौर

प्रश्‍न – प्रथम लोकसभा चुनाव में कितने राजनीतिक दलों को राष्‍ट्रीय दल के रूप में मान्‍यता दी गई थी? 
उत्‍तर – 14

प्रश्‍न – प्रधानमंत्री का सचिवालय किसके अधीन होता है? 
उत्‍तर – गृह मंत्रालय के अधीन

प्रश्‍न – संविधान सभा द्वारा पारित संविधान में कुल कितने अनुच्‍छेद और अनुसूचियाँ थी?
 उत्‍तर – 395 अनुच्‍छेद व 8 अनुसूचियों

प्रश्‍न – भारतीय संविधान कितने भागों में विभाजित है?
 उत्‍तर – 22 भागों में

प्रश्‍न – भारतीय संविधान के अन्‍तर्गत संविधान में संशोधन सम्‍बन्‍धी पहल का अधिकार किसे हैं?
 उत्‍तर – भारतीय संसद को

प्रश्‍न – कौन सा अधिकार अब आपातकाल में भी समाप्‍त या सीमित नहीं किया जा सकता है? 
उत्‍तर – व्‍यक्तिगत स्‍वतंत्रता तथा जीवन की सुरक्षा का अधिकार

प्रश्‍न – संविधान के अनुच्‍छेद 24 के अन्‍तर्गत कितने वर्ष से कम आयु वाले किसी बालक को कारखानों, खानों या किसी अन्‍य जोखिम भरे काम में नियुक्‍त नहीं किया जा सकता?
 उत्‍तर – 14 वर्ष

प्रश्‍न – संविधान के अनुच्‍छेद 368 में किस प्रक्रिया का उल्‍लेख किया गया है? 
उत्‍तर – संविधान संशोधन की प्रक्रिया का

प्रश्‍न – भारतीय संविधान के अनुसार भारत का स्‍वरूप क्‍या है? 
उत्‍तर – संघीय राज्‍य

If you get any knowledge here please come again in this website ❤️
For more information ℹ️ please contact us at vgupta716@yahoo.com
Thanks for visiting my website 👋

Popular posts from this blog

SOME IMPORTANT General SCIENCE Questions and answers

PHYSICAL effects important notes ℹ️